Dhanbad News : पिंड्राहाट में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क जाम

Dhanbad News : पिंड्राहाट में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क जाम

Dhanbad News : कालूबथान ओपी क्षेत्र के पिंड्राहाट इंडियन बैंक के समीप बलियापुर-पतलाबाड़ी मुख्य सड़क पर शुक्रवार की सुबह सड़क पार करने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से सूर्योडीह निवासी रामू मंडल (50) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. उसके बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को ले शव उठा कर ले जाने का विरोध किया. शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. सूचना पर कालूबथान ओपी प्रभारी नीतेश कुमार मिश्रा दलबल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाया, लेकिन लोग नहीं माने. मृतक दिहाड़ी मजदूर था. जानकारी मिलते ही विधायक अरूप चटर्जी पहुंचे. उन्होंने ट्रैक्टर मालिक से वार्ता की. वार्ता में एक लाख रुपया मुआवजा देने पर सहमति बनी. उसके बाद सड़क जाम हटा. इस दौरान लगभग छह घंटे तक रोड जाम रहा. मौके पर माले प्रखंड सचिव सपन गोराईं, प्रखंड प्रमुख विवेक मंडल, षष्ठी सिंह, विकास मंडल, संजय मंडल, साधन मंडल, मनोज मंडल, गणेश बाउरी, सजल दे, नौशाद अंसारी, दिल मोहम्मद, सचिन मंडल, सुकुमार कर, मुखिया राजीव मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >