Dhanbad News: पहाड़ीगोड़ा पानी टंकी के पास हुई घटना, आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत था त्रिलोचन महतोDhanbad News: अलकडीहा ओपी क्षेत्र के पहाड़ीगोड़ा पानी टंकी के समीप रविवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से जीनागोड़ा आउटसोर्सिंग में कार्यरत ठेकार मजदूर त्रिलोचन कुमार महतो (30) की मौत हो गयी. घटना से उसके गांव व घर में मातम है. लोदना की तिलाईबनी बस्ती निवासी बिनोद महतो के बड़े पुत्र त्रिलोचन कुमार महतो सुबह अपने घर से ड्यूटी जीनागोड़ा आउटसोर्सिंग गया था. इसी दौरान वह पहाड़ीगोड़ा स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर गये थे. वहां से लौटने के दौरान पहाड़ीगोड़ा के समीप ओबी डंप से पत्थर लेकर जा रहा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. इससे त्रिलोचन बुरी तरह घायल हो गया. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल त्रिलोचन को एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज क्रम में उसकी मौत हो गयी.
पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना के बाद घर में त्रिलोचन की पत्नी सुषमा देवी तथा तीन बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की दो बेटियां मोनिका कुमारी (छह वर्ष), दीया कुमारी (चार) तथा एक दो साल का पुत्र है. बच्चों के भविष्य को लेकर उसकी पत्नी चिंतित है.
सुरुंगा का है ट्रैक्टर
घटना की सूचना मिलते ही अलकडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर और मृतक की बाइक जब्त कर ओपी ले गयी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ट्रैक्टर सुरंगा निवासी छोटू महतो का बताया जाता है. इस संबंध में अलकडीहा ओपी में शिकायत नहीं की गयी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
