Dhanbad News : रिफ्रैक्ट्री में काम के दौरान करंट से मजदूर की मौत, हंगामा के बाद मिला मुआवजा

Dhanbad News : रिफ्रैक्ट्री में काम के दौरान करंट से मजदूर की मौत, हंगामा के बाद मिला मुआवजा

कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के बरडंगाल स्थित त्रिपति बालाजी रिफ्रैक्ट्री में सोमवार की सुबह करंट से कार्य के दौरान मजदूर ललन भुइयां (30) की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित मजदूरों व परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री परिसर में हो हंगामा किया. मजदूरों का कहना था कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण मौत हुई है. मजदूरों के आक्रोश को देखते हुए फैक्ट्री मालिक ने साढ़े तीन लाख रुपये मुआवजा दिये, उसके बाद लोग शांत हुए. उसके पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.

कैसे घटी घटना

बताया जाता है कि जूनकूदर निवासी ललन भुइयां प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह बरडंगाल स्थित त्रिपति बालाजी रिफ्रैक्ट्री में काम पर गया. जैसे ही लोहे की सीढ़ी पर चढ़ा, उसे करंट लग गया. अन्य मजदूर कुछ समझ पाते, तब-तक वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मजदूरों ने किसी तरह फैक्ट्री की लाइन काटी. उसके बाद गलफरबाड़़ी मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक को तीन छोटी बहनें व दो भाई हैं. वह मृतक सबसे बड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >