धनबाद में आवारा कुत्तों के आतंक, लगातार बढ़ते हमलों और हाल में कतरास अंचल में पांच वर्षीय बच्ची की मौत के बाद धनबाद नगर निगम अब बड़े एक्शन की तैयारी में है. शहर के कोलाकुसमा में 50 केनेल क्षमता वाला विशेष डॉग सेंटर बनाया जायेगा, जहां आवारा कुत्तों को रखा जायेगा. इस बाबत नगर निगम ने मंगलवार को टेंडर जारी कर दिया है.
कोलाकुसमा में बनेगा 50 केनेल का हाइटेक डॉग सेंटर, डेंजर डॉग्स पर लगेगा लगाम

यह फोटो एआई से बनाई गई है
Copied link
धनबाद नगर निगम ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए कोलाकुसमा में 50 केनेल क्षमता वाला एक हाइटेक डॉग सेंटर बनाने का निर्णय लिया है।