Dhanbad News : रवींद्र संगीत से गूंजा किड्स गार्डेन स्कूल परिसर

Dhanbad News : रवींद्र संगीत से गूंजा किड्स गार्डेन स्कूल परिसर

Dhanbad News : किड्स गार्डेन सेकेंडरी विद्यालय झरिया में शुक्रवार को कवि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन, साहित्य, संगीत और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर आधारित वक्तव्य, कविताएं, नृत्य और गीत प्रस्तुत किये. समूहगान ने समस्त शिक्षकों और छात्रों को भावविभोर कर दिया. इस दौरान निदेशक डॉ शोभा सिन्हा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीतांजलि टैगोर का सबसे प्रसिद्ध कविता संग्रह है, जिसके लिए उन्हें 1913 में साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. प्रधानाचार्य डॉ स्नेहलता ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर एकमात्र ऐसे कवि हैं, जिनकी कविता दो देशों का राष्ट्रगान बनी. मौके पर शिक्षक प्रभारी एके बनर्जी, दीपा राय चौधरी, संगीता मल्लिक, अपर्णा दत्ता, सुरजीत दत्ता आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >