उत्क्रमित मध्य विद्यालय खलचो में छह छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा की राह हुई आसान

चंद्रपुरा प्रखंड के खलचो गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छह विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई। मुखिया ने इसे शिक्षा के लिए सराहनीय बताया।

Dhanbad news: चंद्रपुरा प्रखंड की तेलो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खलचो में शुक्रवार को राज्य सरकार की साइकिल योजना के तहत छह छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश की देखरेख में आयोजित हुआ. साइकिल मिलने से विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे.


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पंचायत मुखिया जितेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार की साइकिल योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है. इससे दूर-दराज के गांवों से आने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में सुविधा होगी और उनकी नियमित उपस्थिति भी बढ़ेगी. उन्होंने विद्यार्थियों से साइकिल का सदुपयोग करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया.


विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश ने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और ड्रॉपआउट की समस्या को कम करना है. उन्होंने लाभुक विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.


इस अवसर पर गाजो महतो, शिक्षक यदुनंदन महतो, जागेश्वर महतो सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >