Kenduadih Gas Leak: केंदुआडीह गैस लीक मामले में बीसीसीएल पीबी एरिया के जीएम सस्पेंड, जेके मेहता को प्रभार

Kenduadih Gas Leak: केंदुआडीह गैस लीक मामले में बीसीसीएल के पीबी एरिया के जीएम को सस्पेंड कर दिया गया है. उनकी जगह जेके मेहता को पीबी एरिया के जीएम का प्रभार दिया गया है. उधर, बीसीसीएल ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स जारी करते हुए रेस्क्यू, मेडिकल और टेक्निकल टीमों को 24 घंटे तैनात कर दिया है. बीसीसीएल के सीएमडी श्री अग्रवाल रात में भी खुद क्षेत्र में रहकर सभी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं.

Kenduadih Gas Leak: बीसीसीएल पीबी एरिया के केंदुआडीह कोलियरी के आग और धंसान प्रभावित क्षेत्र राजपूत बस्ती में 3 दिसंबर को गैस उत्सर्जन (सीओ लेवल बढ़ने) की सूचना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन हाई अलर्ट पर है. गैस रिसाव मामले में शिथिलता बरतने के आरोप में पीबी एरिया के जीएम जीसी साहा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही उनकी जगह मुख्यालय के जीएम जेके मेहता को पीबी एरिया का कमान सौंपी गयी है. पहली बार बीसीसीएल में इस तरह की घटना के बाद किसी जीएम स्तर के अधिकारी पर गाज गिरी है.

प्रभावित परिवारों की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता – सीएमडी

दूसरी तरफ, बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें किसी भी प्रकार की देरी या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. लगातार क्षेत्र की वास्तविक स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. मेडिकल सेवाओं, राहत कार्यों और अस्थायी ठहराव की व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है. जब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो जाती, निरीक्षण और सहायता कार्य जारी रहेगा.

रेस्क्यू, मेडिकल व टेक्निकल टीमें 24 घंटे तैनात

बीसीसीएल ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स जारी करते हुए रेस्क्यू, मेडिकल और टेक्निकल टीमों को 24 घंटे तैनात कर दिया है. बीसीसीएल के सीएमडी श्री अग्रवाल रात में भी खुद क्षेत्र में रहकर सभी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं. वे चिकित्सा सेवाओं, राहत कार्यों, निगरानी व्यवस्था और अस्थायी ठहराव स्थलों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रभावित परिवारों को हर आवश्यक सहायता बिना किसी विलंब के उपलब्ध हो.

Kenduadih Gas Leak: प्रभावित लोगों की मॉनिटरिंग के लिए स्पेशल टास्क फोर्स

प्रभावित लोगों की लगातार मॉनिटरिंग और सहायता के लिए विशेष टास्क फोर्स बनायी गई है, जो मेडिकल केयर, साइकोलॉजिकल सपोर्ट और फैमिली काउंसलिंग मुहैया करा रही है. वहीं बीसीसीएल की टीमें लगातार रीजनल हॉस्पिटल कुस्तौर और सेंट्रल अस्पताल जगजीवन नगर में भर्ती मरीजों की स्थिति पर नजर रख रही है. प्रतिदिन की कार्रवाई और रिपोर्ट निदेशक (एचआर), टेक्निकल सर्विसेज और सीएमडी को भेजी जा रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

महिलाओं और बच्चों को दिलाया पूरा सहयोग का भरोसा

बीसीसीएल सीएमडी श्री अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों के लिए बनाये गये अस्थायी शिविरों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने महिलाओं और बच्चों से बात की और आश्वस्त किया कि बीसीसीएल हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ा है. सभी जरूरी इंतजाम बिना देरी के किए जा रहे है. उन्होंने एरिया प्रबंधन को निर्देश दिया कि शेल्टर में हीटिंग सिस्टम तुरंत लगाया जाये. साथ ही पर्याप्त कंबल एवं बिस्तर उपलब्ध कराने व रहने की सुरक्षा और आराम से जुड़ी सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इसके अलावा बीसीसीएल ने अधिकारियों की एक विशेष टीम को रातभर शेल्टर में तैनात रहने का आदेश दिया है, ताकि लोगों को भरोसा और तत्काल सहायता मिल सके.

….और स्थायी समाधान के लिए साइंटिफिक स्टडी शुरू

इधर बीसीसीएल के आग्रह पर सिंफर, आइएसएम, सीएमपीडीआइ व आइआइटी आइएसएम गैस रिसाव के स्थायी समाधान के लिए साइंटिफिक स्टडी शुरू कर दिया है. हालांकि विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि फिलहाल कोई तत्काल इंजीनियरिंग समाधान संभव नहीं, और लोगों के लिए सुरक्षित विकल्प नयी जगह पर अस्थायी विस्थापन ही है.

इसे भी पढ़ें

धनबाद में कोयला खदान से ‘जहरीली’ गैस के रिसाव से 2 की मौत, पीबी एरिया से निकाले जायेंगे 1000 से अधिक लोग

Dhanbad News : बांसजोड़ा 12 नंबर के पास धंसी सड़क, गैस रिसाव

Dhanbad News : कनकनी कोलियरी कांटा घर के समीप भू-धंसान से गैस रिसाव, दहशत

Dhanbad News: गोधर में बना गोफ, गैस रिसाव से इलाके में दहशत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >