Dhanbad News : कतरास बाजार : नहाने कुएं में गिरने से युवक, मौत

Dhanbad News : कतरास बाजार : नहाने कुएम में गिरने से युवक, मौत

Dhanbad News : शनिवार को कतरास थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस गली कतरास बाजार में कुएं में नहाने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया. इससे वह कुएं में गिर गया. उससे उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि युवक देवप्रकाश रजक(40) कतरास पोस्ट ऑफिस निवासी था. वह रेलवे में नौकरी करता था. वह शनिवार सुबह वेल्लोर से इलाज करा घर लौटा था. उसके बाद स्नान करने के लिए घर के कुएं में गया और पैर फिसलने के कारण कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. सूचना पर कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. मृत युवक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >