Dhanbad News: चलकरी व कुड़ामु में निकली कलश यात्रा

Dhanbad News: चलकरी में तीन दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी.

Dhanbad News: तोपचांची प्रखंड के चलकरी गांव में तीन दिवसीय रामचरित मानस यत्र सह हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान तथा कुड़ामु गांव श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. चलकरी से काफी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने कलश उठाया. मुख्य यजमान पूर्व प्रमुख सरिता देवी थी. श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ जयकारे लगाते हुए तोपचांची झील पहुंचे. इधर कुड़ामु गांव की महिलाओं ने तांतरी स्थित कतरी जोरिया से जल उठाया. इसके बाद श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंचे. कलश यात्रा में डुमरी विधायक जयराम महतो, मुख्य यजमान महेंद्र महतो, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, चुरामन महतो, समाजसेवी जितेंद्र पांडेय, मुखिया माधुरी देवी, जितेंद्र महतो, विजय महतो, नरेश महतो, प्रदीप बिरहोर, महावीर महतो, जेएलकेएम के मोतीलाल महतो, सतनाम सिंह, डालेश्वर राय, पतिलाल महतो, राहुल सोरेन आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >