Dhanbad News: धार्मिक उद्घोष से गूंजा राजगंज Dhanbad News: बजरंग बली दल राजगंज की ओर से आयोजित चैती दुर्गोत्सव को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इस दौरान पूरा इलाका जय माता दी, जय अम्बे-जय जगदम्बे के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ राजगंज काॅलेज नदी घाट पहुंचे और जल उठा कर मंदिर पहुंचे. प्रधान आचार्य गंगेश पाण्डेय, आचार्य मनोज पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, बासुदेव पाण्डेय ने नवपत्रिका प्रवेश, कलश स्थापन, चक्षु दान, प्राण प्रतिष्ठा, शृंगार, मां कालरात्रि का पूजन कराया. महासप्तमी की पूजा के साथ चैती दुर्गोत्सव की धूम बढ़ गयी है. सप्ताहव्यापी मेला 27 मार्च से शुरू होगा. कलश यात्रा में अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव अजय दे, उपाध्यक्ष संतराम जायसवाल व अजय राम, मेला सचिव संदीप अग्रवाल के अलावा राजु कुम्हार, अजय चौरसिया, शुभंकर राय, आशीष अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, निखिल दत्ता, पीताम्बर कुटरीयार, चंदन दे, दीपु दे, उज्वल कुमार, संतोष अग्रवाल, नरेश निराला, अवधेश चौरसिया, संजय माहुरी, सुनील साव, पवन पाल, पिंटू दे, विमल दे, रोहित कुमार, सिकंदर राम, मुकेश अग्रवाल, मिथुन कुम्हार, भोला साव, राॅकी मंडल, अजीत महतो, पंकज दास, बिरू, सुरज, राघव, राहुल, मन्नु, सोनु, प्रेम, प्रकाश, रोहित, सुजल शामिल थे.
Dhanbad News: चैती दुर्गोत्सव पर निकली कलश यात्रा
Dhanbad News: धार्मिक उद्घोष से गूंजा राजगंज

Dhanbad News: चैती दुर्गोत्सव पर निकली कलश यात्रा