Dhanbad News: ज्योतिरादित्य सिंह बने अध्यक्ष, मुतल्या विनय छात्र सीनेट के चेयरपर्सन

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के जिमखाना क्लब के चुनाव में 85.18 % हुआ मतदान

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. आइआइटी आइएसएम के जिमखाना क्लब (छात्र संघ) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. इस चुनाव में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र ज्योतिरादित्य सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए. वहीं मुतल्या विनय को छात्र सीनेट का चेयरपर्सन चुना गया. अन्य प्रमुख पदों पर भी छात्रों ने अपनी जिम्मेदारी संभाली. अदैत्व भोर को जनरल सेक्रेटरी (साइंस एंड टेक्नोलॉजी), सुमांता कुमार साहु को जनरल सेक्रेटरी (स्पोर्ट्स एंड गेम्स), दक्ष दीक्षित को जनरल सेक्रेटरी (मीडिया एंड कल्चर) तथा नोकाला लिखिता को सीनेट का फाइनेंस कन्वीनर चुना गया. इस चुनाव के माध्यम से संस्थान में छात्र नेतृत्व की नयी टीम तैयार हुई है, जो आगामी सत्र में विभिन्न छात्र गतिविधियों और प्रशासनिक समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी.

पहले हुआ सीनेटरों का चयन :

चुनाव प्रक्रिया के तहत पहले सीनेटरों का चयन किया गया. इसके बाद निर्वाचित सीनेटरों ने आपस में मतदान कर पदाधिकारियों का चुनाव किया. शनिवार को सुबह 8:30 बजे से मतदान शुरू हुआ. कुल 5231 वैध मतदाताओं में से 4456 छात्रों (85.18 प्रतिशत) ने मतदान किया. मतदान प्रक्रिया के लिए संस्थान में 11 बूथ बनाये गये थे.

सीनेटर के 31 पदों के लिए छह समूहों में बांटकर मतदान :

सीनेटर के कुल 31 पदों के लिए बीटेक, एमटेक, एमएससी और पीएचडी शोधार्थियों को छह अलग-अलग समूहों में बांटकर मतदान कराया गया. बीटेक प्रथम वर्ष (ग्रुप ए), द्वितीय वर्ष (ग्रुप बी) और तृतीय वर्ष (ग्रुप सी) के छात्रों ने सात-सात सीनेटर चुने. ग्रुप डी (एमटेक) में चार, ग्रुप ई (एमएससी) में पांच और ग्रुप एफ (पीएचडी) में तीन सीनेटर पदों के लिए मतदान हुआ.

चुनाव को लेकर छात्रों में दिखा उत्साह :

मतदान के बाद शाम में मतों की गिनती की गई, जिसमें सीनेटरों का चयन हुआ. इसके बाद सीनेटरों ने आपसी मतदान के जरिए छात्र सीनेट के पदाधिकारियों का चुनाव किया. पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही, जिसमें छात्रों का उत्साह देखने लायक था. नयी टीम से उम्मीद है कि वे छात्र हितों को प्राथमिकता देते हुए संस्थान में बेहतर शैक्षणिक और सांस्कृतिक माहौल तैयार करेंगे. नयी कमेटी में देश के अलग-अलग राज्यों से छात्र प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं. निर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्र हित में मिलकर कार्य करने का भरोसा जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >