Dhanbad News: केओसीपी प्रबंधन के साथ संयुक्त मोर्चा की वार्ता

Dhanbad News: केओसीपी प्रबंधन के साथ संयुक्त मोर्चा की वार्ता

Dhanbad News: सोमवार को संयुक्त मोर्चा की केओसीपी प्रबंधन के साथ वार्ता हुई, जिसमें आठ सूत्री मांग पत्र पर सहमति बनने के बाद तीन माह का समय प्रबंधन को दिया गया. यूनियन नेताओं द्वारा कहा गया कि तीन माह के अंदर वार्ता के अनुरूप मजदूरों का काम नहीं हुआ, तो धरना दिया जायेगा. विशेष कर वेलफेयर के कामों को नहीं होने से मजदूरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वार्ता में प्रबंधन की ओर से देवेंद्र सिंह, (परियोजना पदाधिकारी), प्रतीक प्रकाश (उप प्रबंधक एचआर), शशांक (एरिया सिविल इंजीनियर) एरिया ओवरसियर व यूनियन की ओर से तुलसी रवानी, दिनेश सिंह, प्रभाष प्रसाद सिंह, जगदीश साव, भागवान प्रसाद नोनिया, हीरालाल गोराईं आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >