Dhanbad News : झामुमो बलियापुर प्रखंड किसान मोर्चा की कमेटी गठित

Dhanbad News : झामुमो बलियापुर प्रखंड किसान मोर्चा की कमेटी गठित

Dhanbad News : झामुमो किसान मोर्चा के धनबाद जिला अध्यक्ष मुन्ना शाह की उपस्थिति व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली की अध्यक्षता में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं की एक बैठक सिंदूरपुर पंचायत भवन में हुई. बैठक में झामुमो के बलियापुर प्रखंड किसान मोर्चा का गठन किया गया, जिसमें सोनाराम मुर्मू को अध्यक्ष, मंसूर आलम एवं मंगल मुर्मू को उपाध्यक्ष, मसूद आलम को सचिव, योगेश्वर मांझी को कोषाध्यक्ष व मनोज मल्लिक को सहसचिव बनाया गया. बैठक में राजेंद्र किस्कू, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, अकबर अंसारी, सुभाष मुर्मू, आकाश हेंब्रम, तपन तिवारी, अब्दुल कादिर, मो अकबर आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >