धनबाद में महिला की हत्या, शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंका, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी अंतर्गत साउथ बलिहारी रेलवे फाटक के समीप के नाला में गुरुवार को 35 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिला है. शव बोरा में बंद था. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने संभावना जतायी है कि महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से बोरा में बंद कर नाला में फेंका गया है.

jharkhand news, Dhanbad news in hindi धनबाद : पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी अंतर्गत साउथ बलिहारी रेलवे फाटक के समीप के नाला में गुरुवार को 35 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिला है. शव बोरा में बंद था. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने संभावना जतायी है कि महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से बोरा में बंद कर नाला में फेंका गया है.

महिला नारंगी रंग की कुर्ती तथा गुलाबी रंग की पैंट ( बरमुडा ) पहने हुए थी. पैर के नाखून लाल नेल पॉलिश से रंगे हुए थे. शव पूरी तरह सड़ने की वजह से काफी बदबू आ रही थी. शव चार से पांच दिन पूर्व का प्रतीत होता है. भागाबांध ओपी प्रभारी बिनय कुमार ने बताया : प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है. अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि महिला की मौत कैसे हुई है.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >