Jharkhand News: धनबाद में भू- धंसान, एक घर का आधा हिस्सा जमीन में समाया

Jharkhand News : धनबाद में भू-धंसान का मामला सामने आया है. इस घटना में एक व्यक्ति के घर का आधा हिस्सा जमीन में समा गया है. भू-धंसान की वजह से गैस रिसाव भी हो रहा है.

Jharkhand News, धनबाद : धनबाद में भू-धंसान का मामला सामने आया है. मंगलवार को जोगता थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 नंबर पर अहले सुबह को जोरदार आवाज के साथ भू- धंसान हो गया. इस घटना में किसी की जान तो नहीं गयी है लेकिन ब्रह्मदेव सिंह चौधरी नामक एक व्यक्ति के घर का आधा हिस्सा जमीन में समा गया.

भू-धंसान की वजह से हो रहा गैस का रिसाव

भू-धंसान की वजह से काफी गैस का रिसाव हो रहा है. इस वजह से आस पास के लोगों को सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि भुक्तभोगी ब्रह्मदेव सिंह कुछ दिनों पहले अपने घर बिहार गए हुए हैं. यह इलाका आग से प्रभावित है, इसलिए यहां पर आए दिन भू-धंसान होते रहता है.

Also Read: Jharkhand Election 2024: हेमंत-कल्पना की सभा का लगा शतक, पीएम मोदी के 6 कार्यक्रम

कुछ दिन पहले इस जगह पर हो गया था गोफ

कुछ दिन पहले भी इस जगह पर गोफ हो गया था और आग की लपटों के साथ भारी मात्रा में गैस रिसाव हो रहा था. लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन ने इस आग को न बूझकर इसे डोजरिंग कर दिया. इस कारण आज किसी दूसरे जगह फिर भू-धंसान के साथ गैस रिसाव शुरू हो गया.

Also Read: झारखंड चुनाव की घोषणा से अबतक 198 करोड़ के अवैध सामान और कैश जब्त, सीईओ ने दी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >