आठवीं लेजर रन फेडरेशन प्रतियोगिता में झारखंड बना ओवरऑल चैंपियन

झारखंड टीम ने नौ स्वर्ण, सात रजत व आठ कांस्य पदक जीते

वरीय संवाददाता, धनबाद,

मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आठवीं लेजर रन फेडरेशन प्रतियोगिता 2024 का आयोजन अमरावती स्टेडियम में 26 से 29 अप्रैल तक किया गया था. इसमें झारखंड टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर पांच स्वर्ण, पांच रजत व चार कांस्य जीते. वहीं ग्लोबल रन प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, दो रजत व चार कांस्य जीते. इसके साथ ही कुल नौ स्वर्ण, सात रजत एवं आठ कांस्य पदक जीतकर झारखंड टीम ओवरऑल चैंपियन बनी.

आठवीं लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप का परिणाम : गोल्ड मेडल :

सौरभ कुमार महतो, प्रियांशु राज, तनु कुमारी, किरण कुमारी, श्रेया राज व मिनाक्षी कुमारी.

सिल्वर मेडल :

अभिषेक कुमार हजारी, बिट्टू कुमार यादव, अंश किशन कुमार, सार्थक कुमार व अनुष्का कुमारी. कांस्य पदक : विराट कुमार राय, आंच कुमार महतो, रिया कुमारी, रिया कुमारी.

ग्लोबल लेजर रन सिटी टूर का परिणाम : गोल्ड मेडल :

श्रेया राज, किरण कुमारी, रिया कुमारी, सिल्वर मेडल : अनन्या कुमारी, अनु कुमारी,

ब्रोंज मेडल :

बिट्टू कुमार यादव, अभिषेक कुमार हजारी, तनु कुमारी व विराट कुमार राय.

विजेताओं को दी शुभकामनाएं :

टीम के साथ प्रशिक्षक शिवा कुमार महतो, तकनीकी अधिकारी अभिषेक कुमार व मैनेजर जयराम भगत थे. टीम के सभी सदस्यों को मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष एसके पांडे, महासचिव शैलेंद्र पाठक एवं झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दूबे, धनबाद जिला संघ के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >