Dhanbad News: दो दिन तक बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल, ठप रहेगी रजिस्ट्री

एक से चार मई तक मेंटेनेंस के कारण बंद रहा, अब मैपिंग के कारण दो दिन तक पोर्टल बंद किया गया

झारभूमि पोर्टल बुधवार की शाम छह बजे के बाद से अगले दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. ऐसे में इस अवधि में जमीन व रजिस्ट्री का काम ठप रहेगा. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है. विभाग की उप निदेशक नूतन कुमारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कार्यालयों में उपयोग हो रहे डेस्कटॉप व लैपटॉप के मैक आइडी व आइपी एड्रेस को झारनेट फायरवाल के साथ मैपिंग करने का काम किया जा रहा है. इस प्रक्रिया के चलते पोर्टल को अस्थायी रूप से बंद किया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि झारभूमि पोर्टल की सेवा नौ मई को अपराह्न 12 बजे से पुनः शुरू कर दी जाएगी. इसके बाद रजिस्ट्री का काम सामान्य रूप से संचालित होगा. ज्ञात हो कि एक से चार मई तक बंद मेंटेनेंस को लेकर सर्वर बद रहा था. इसके बाद बुधवार को पोर्टल चालू हुआ. बुधवार को पोर्टल बंद होने से पहले धनबाद में 68 और गोविंदपुर में 65 डीड की रजिस्ट्री की गयी. अब फिर से पोर्टल बंद रहने से अगले दो दिन तक जमीन व रजिस्ट्री से जुड़े काम बाधित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >