Dhanbad News: डुमरा की ज्वेलरी दुकान से 16.60 लाख के जेवरात की चोरी

Dhanbad News: दीवार तोड़ कर दुकान के अंदर घुसे अपराधी

Dhanbad News: दीवार तोड़ कर दुकान के अंदर घुसे अपराधीDhanbad News: बाघमारा थाना अंतर्गत डुमरा हॉस्पिटल गेट के समीप स्थित भगवती अलंकार ज्वेलर्स नामक दुकान में मंगलवार की देर रात चोरों ने सेंधमारी तिजोरी में रखे 16 लाखे सोना-चांदी के जेवरात व नगदी की चोरी कर ली. इस दौरान चोर गल्ले में रखी 60 हजार रुपये नगदी भी ले भागे. दुकानदार शिवलाल स्वर्णकार के अनुसार, छह किलो चांदी (कीमत आठ लाख) एवं 18 कैरेट का 75 ग्राम सोने के जेवरात चोर ले भागे हैं, जिसकी भी कीमत लगभग आठ लाख रुपये है. चोर 60 हजार नकदी ले भागे हैं. चोरों ने दुकान में लगे चार सीसीटीवी कैमरों को कपड़ा से बांध कर कैमरे को बंद कर दिया. घटना का पता बुधवार सुबह तब चला, जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ और दीवार कटी हुई देखी. घटना की खबर पाकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. प्रखंड प्रमुख गीता देवी, मुखिया आनंद महतो भी पहुंचे. सूचना मिलते ही बाघमारा पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की. सूचना पाकर प्रशिक्षु आइपीएस ( हरिहरपुर थाना प्रभारी) अंकित सिन्हा, तोपचांची सर्किल असीम कमल टोपनो एवं बाघमारा थाना के अवर निरीक्षक राजेश राम ने छानबीन की.

डॉग स्क्वायड से भी नहीं मिला सुराग

चोरों का सुराग पाने के लिए बोकारो सीआइडी विभाग से डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया. डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे अधिकारी सुमन कुमार शर्मा, जॉनसन कुमार एंडी ने डॉग को चोरों द्वारा हाथ लगाये गये सामानों एवं जूते के निशान सुंघाने के बाद डॉग के पीछे गया. डॉग अगल-बगल दुकानों से होते हुए दुकान के पीछे तक गया. चोरों का सही लोकेशन नहीं मिल पाने से डॉग आगे तक नहीं बढ़ पाया. पुलिस को डॉग स्क्वायड से भी कुछ खास सुराग नहीं मिल पाया.

सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश

घटा के बाद सर्राफा व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर काफी डर और गुस्सा है. कुछ देर के लिए दुकानदारों ने सड़क मार्ग को जाम कर विरोध जताया. दुकान मालिक शिवलाल स्वर्णकार ने बताया वर्ष 2017 के अगस्त माह में इसी स्टाइल से चोरों ने पूरी दुकान को साफ कर दिया था. हरिणा बाघमारा चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, उपाध्यक्ष शशिकांत शरण ने कहा कि यहां की कोई दुकान सुरक्षित नहीं है. इस तरह व्यस्त रोड के किनारे दुकान में चोरी होना गंभीर मामला है. अगर पुलिस की पेट्रोलिंग सही से होती तो शायद ऐसी घटना नहीं घटती. सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस से जल्द उद्भेदन की मांग की है.

पुलिस कर रही जांच पड़ताल : इंस्पेक्टरतोपचांची सर्किल इंस्पेक्टर असीम कमल टोपनो ने कहा कि ज्वेलरी दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है. अभी तक इस मामले में किसी तरह का सुराग नहीं मिल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >