जापानी युवाओं का धनबाद में मानवीय पहल, दिव्यांगजनों के बीच रहकर करेंगे सेवा

जापान के छह छात्र 'नमस्ते इंडिया' संगठन के बैनर तले धनबाद के करकेंद पहुंचे हैं. वे एक सप्ताह तक दिव्यांगजनों के साथ रहेंगे, उनकी जरूरतों को समझेंगे और सेवा कार्यों में हाथ बंटाएंगे. इस पहल से मानवीय रिश्तों और आपसी समझ को बढ़ावा मिलेगा.

धनबाद. जापान के छात्र संगठन नमस्ते इंडिया के छह सदस्य बुधवार को पुटकी के गांधीग्राम स्थित दिव्यांग कॉलोनी करकेंद पहुंचे. आत्म-स्वाभिमान के सचिव शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंचे जापानी युवा करीब एक सप्ताह तक दिव्यांगजनों के बीच रहेंगे. इस दौरान वे उनके साथ समय बिताने के साथ उनकी जरूरतों और समस्याओं को करीब से समझने का प्रयास करेंगे. साथ ही सेवा और सहयोग से जुड़े कार्यों में भी भाग लेंगे.

ग्रामीण एकता मंच ने किया स्वागत

जापानी युवाओं के पहुंचने पर ग्रामीण एकता मंच की ओर से उनका स्वागत किया गया. मंच के अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि भारत की ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा मानवता और संवेदना का संदेश देती है. जापान से आये युवाओं का दिव्यांगजनों के बीच समय बिताने और सेवा कार्यों में शामिल होने के लिए क्षेत्र में पहुंचना सम्मान की बात है.

मंच के कार्यालय में ठहरने की व्यवस्था

दिव्यांगजनों की सेवा के लिए करकेंद पहुंचा जापानी छात्रों का दल | Prabhat Khabar Network

जापानी छात्रों के ठहरने की व्यवस्था ग्रामीण एकता मंच के कार्यालय में की गयी है. सप्ताहभर के प्रवास के दौरान वे दिव्यांग कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ समय बितायेंगे. इस दौरान उनकी दिनचर्या, जरूरतों और चुनौतियों को समझने के साथ सेवा कार्यों में सहयोग करने की योजना है.

सेवा और अपनत्व का संदेश

स्थानीय लोगों ने जापानी युवाओं के इस दौरे को सामाजिक संवेदना और मानवीय सहयोग से जोड़कर देखा. विदेशी युवाओं का दिव्यांगजनों के बीच रहकर उनके साथ समय बिताना और सेवा गतिविधियों में भाग लेना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. आयोजकों के अनुसार इस तरह के संवाद से अलग-अलग देशों और समुदायों के लोगों के बीच मानवीय रिश्तों और आपसी समझ को बढ़ावा मिलता है.

एक सप्ताह के प्रवास के दौरान जापानी युवा दिव्यांगजनों के साथ सीधे संवाद करेंगे और उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास करेंगे. आयोजकों को उम्मीद है कि उनका यह प्रवास सेवा, सहयोग और अपनत्व का सकारात्मक संदेश देगा.

ये भी पढ़ें: डाक बीमा बेचने वालों की कमाई बढ़ेगी, PLI में 20% और RPLI में 10% तक इंसेंटिव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >