Dhanbad News : रेलवे के काम के दौरान जमाडा की पाइप फटी, तेतुलमारी इलाके में बिन पानी के मनी बकरीद

Dhanbad News : रेलवे के काम के दौरान जमाडा की पाइप फटी, तेतुलमारी इलाके में बिन पानी के मनी बकरीद

Dhanbad News : कतरास इलाके में जमाडा की ओर से सप्लाई होने वाला तोपचांची झील का पानी शनिवार को नहीं मिला. बताया जाता है कि 14 इंच पाइप शनिवार को गया पुल के समीप फट जाने से जलापूर्ति ठप हो गयी है. इसके कारण बकरीद में भी लोगों को पानी नहीं मिल सका. गया पुल के समीप रेलवे का काम चल रहा है, जिसके कारण जमाडा की पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी है. क्षतिग्रस्त पाइप से पानी गया पुल के सड़क मार्ग पर आ गया है. गया पुल में पानी जमाव के कारण लोगों को आवागमन में जहां असुविधा हो रही है, वहीं आम लोगों तक पानी मिला नहीं. इस 14 इंच की पाइप लाइन से कतरास कोयलांचल के तेतुलमारी, पांडेडीह, जीरो सीम, नया मोड़, सिजुआ, अंगारपथरा, जोगता, बाइस बारह, भदरीचक की एक बड़ी आबादी को पानी मिलता है.

मरम्मत कार्य जारी

इस मामले में तेतुलमारी जमाडा प्राधिकार के पदाधिकारी रजनीश उपाध्याय ने कहा कि पाइप गया पुल के समीप टूट गयी है, जिसके कारण शनिवार को जलापूर्ति ठप रही. विभाग के वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी गयी है. गया पुल के समीप रेलवे का कार्य को देख रहे जूनियर अभियंता राहुल ने कहा कि जलापूर्ति पाइप के नीचे सीसी ग्रिप देकर खुदाई का कार्य किया जा रहा था. पानी का प्रेशर के कारण पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी है. पाइप को मरम्मत करने का कार्य जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >