Dhanbad News: पाथरडीह कोल वाशरी में जमसं का चक्का जाम आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

Dhanbad News: पाथरडीह कोल वाशरी में जमसं का चक्का जाम आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

Dhanbad News: पाथरडीह कोल वाशरी स्थित मिवान स्टील लिमिटेड (मोनेट) कोल वाशरी में क्लिनिंग के ठेका मजदूरों को एचपीसी वेतनमान भुगतान करने सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर जमसं के बैनर तले सोमवार से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. इस कारण मोनेट कोल वाशरी का उत्पादन पूरी से तरह ठप है. मजदूरों ने बुधवार को भी कोल वाशरी के मुख्य गेट के समक्ष नारेबाजी की. जोनल सचिव उमेश यादव ने कहा कि इसके पूर्व में भी क्लिनिंग मज़दूरों का एचपीसी भुगतान को लेकर अनिश्चिकालीन चक्का जाम किया गया था. उस पर बीसीसीएल के डीटी संजय कुमार सिंह के साथ 22 अगस्त को यूनियन के साथ वार्ता हुई थी, जिसमें डीटी ने 30 क्लिनिंग मजदूरों को एचपीसी की दर से वेतन भुगतान करने पर सहमति जतायी थी, परंतु प्रबंधन मजदूरों के साथ वादाखिलाफी कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >