देवग्राम में इसकोन परिवार की भव्य रथयात्रा, चार वर्षों से जारी परंपरा

देवग्राम में इसकोन परिवार द्वारा चौथी भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

सिजुआ. बाघमारा बिधानसभा क्षेत्र के देवग्राम मे गुरूवार को बोकारो जिला के इसकोन परिवार की ओर से चौथी बार भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया . जिससे पूरे इलाके में जय जगन्नाथ के उद्घोष से वातावरण गूंजयमान उठा था . रथयात्रा का प्रारंभ सर्वप्रथम भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना, विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कर सभी को रथ पर विराजमान किया गया .

इसके बाद गाजे-बाजे और उत्साही जयकारों के साथ रथयात्रा शुरू हुई. यह यात्रा देवग्राम, बैद्धनवाडीह, रामपुर, पासीटांड़, मालकेरा, कतरास समेत आसपास के कई इलाकों का भ्रमण किया. रथ यात्रा में दर्जनों गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे . महिलाएं खासकर उत्साह से झूमते नाचते और जयकारे लगाती हुऐ रथयात्रा मे चल रही थी .

जिस भी गली-मोहल्ले से रथ गुजरा, वहां के घरों से लोग निकलकर पवित्र रस्सी को छूने और भगवान के दर्शन करने के लिए भारी संख्या उमड़ रहे थे . यात्रा के दौरान भगवान की आकर्षक झांकियों का भी भव्य प्रदर्शन किया गया. चारों ओर जय जगन्नाथ और हरे कृष्ण के नारों से माहौल भक्तिमय बना रहा.

यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाभोग का वितरित किया गया. इस अवसर पर विधायक शत्रुध्न महतो, सोनु श्रीवास्तव, जयंतो माजि, राजेश प्रभु, गणेश प्रभु, सुरेन माजि, सुकेन माजि, टुटू माजि, ब्यूटी माता, कृष्णा माता, डॉली माता, तनु माता, रेणुका माता, विजया माता, प्रदीप बाउरी, जयदेव बाउरी, टिंकु तिवारी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुऐ थे .

दूसरी ओर कंचनपुर पंचायत क्षेत्र के बांस-कपुरिया स्थित खेपा बाबा मंदिर में 70 वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वाह करते हुए रथयात्रा निकाली गई. रथयात्रा गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए टाटा भेलाटांड़ स्थित नर्मदेश्वर मंदिर पहुंची. वहां नियमानुसार रथ को छोड़ दिया गया . इस दौरान पूरे रास्ते जय जगन्नाथ के भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते नजर आये .


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >