Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में जल्द शुरू होगा इंटरनेशनल मास्टर्स प्रोग्राम

Dhanbad News: ऑस्ट्रिया की मॉन्टान यूनिवर्सिट्राट लियोबेन (टीयू) के साथ शैक्षणिक साझेदारी को मिली नयी ऊंचाई

Dhanbad News: ऑस्ट्रिया की मॉन्टान यूनिवर्सिट्राट लियोबेन (टीयू) के साथ शैक्षणिक साझेदारी को मिली नयी ऊंचाईDhanbad News: आइआइटी आइएसएम धनबाद में शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. आगामी शैक्षणिक सत्र 2026 से संस्थान में इंटरनेशनल मास्टर्स प्रोग्राम की शुरुआत की जायेगी. इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को लेकर आइआइटी आइएसएम धनबाद और ऑस्ट्रिया की प्रतिष्ठित मॉन्टान यूनिवर्सिटैट लियोबेन के बीच सैद्धांतिक सहमति बनी है. संस्थान प्रबंधन के अनुसार यह कार्यक्रम वैश्विक मानकों के अनुरूप बहुविषयक स्वरूप में तैयार किया जायेगा.

खनन अभियांत्रिकी विभाग के नेतृत्व में संचालित होगा प्रोग्राम

यह इंटरनेशनल मास्टर्स प्रोग्राम खनन अभियांत्रिकी विभाग के नेतृत्व में संचालित होगा. इसमें यांत्रिक अभियांत्रिकी, कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी तथा ईंधन, खनिज एवं धातुकर्म अभियांत्रिकी विभागों की सक्रिय सहभागिता रहेगी. कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय उद्योगों और शोध संस्थानों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष मानव संसाधन तैयार करना है.

प्रतिनिधिमंडल के दौरे से बनी सहमति

ऑस्ट्रिया की टीयू-लियोबेन (मॉन्टान यूनिवर्सिट्राट लियोबेन) के प्रतिनिधिमंडल ने इसी क्रम में 20 व 21 जनवरी को आइआइटी आइएसएम धनबाद का दौरा किया. यह दौरा दोनों संस्थानों के बीच पहले से चले आ रहे शैक्षणिक और शोध सहयोग को और विस्तार देने के उद्देश्य से किया गया. टीयू-लियोबेन की ओर से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय कार्यालय की प्रमुख डॉ सुज़ैन फेइल ने किया. उनके साथ क्लेमेंस वाइह्स भी शामिल थे. इस दौरान संयुक्त शोध परियोजनाओं, छात्र और शिक्षक आदान-प्रदान तथा भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. प्रतिनिधिमंडल ने आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा, एसोसिएट डीन अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं शैक्षणिक प्रशासन प्रो तनय मैती, एसोसिएट डीन स्नातकोत्तर प्रो सुष्रुत दास सहित संकाय सदस्यों से मुलाकात की. वीआरएमएस प्रयोगशाला, लॉन्गवॉल तथा बोर्ड एंड पिलर गैलरी का भ्रमण कर संस्थान की शोध और प्रशिक्षण क्षमताओं को देखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >