Dhanbad News : अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन, झालदा से चोरी की बाइक के साथ युवक पकड़ाया

Dhanbad News : अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन, झालदा से चोरी की बाइक के साथ युवक पकड़ाया

Dhanbad News : छाताबाद नया मुहल्ला निवासी मो.मुश्ताक की चोरी गयी बाइक को कतरास पुलिस ने बंगाल के पुरुलिया के झालदा से बरामद कर ली है. इस दौरान पुलिस ने अंतरप्रांतीय गिरोह का सदस्य को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों का सहारा लेकर कांड का उद्भेदन किया. बताया जाता है कि मुश्ताक 14 जून को अपने पुत्र का इलाज कराने के लिए चौधरी नर्सिंग होम कतरास लाया था. बाइक संख्या जेएच 10एक्यू-5661 को अस्पताल परिसर के बाहर खड़ा किया. जब करीब दो घंटे बाद वापस आया, तो देखा कि बाइक गायब है. भुक्तभोगी ने तुरंत सूचना पुलिस को दी. कतरास थानेदार असित कुमार सिंह सक्रिय हो गये और अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज चेक किया. उसमें चोर कैमरे में कैद हो गया था. उसी के आधार पर तेतुलमारी जीरो सीम निवासी विजय कर्मकार को गिरफ्तार किया. उसने ही बाइक चोरी कर झालदा के रामपुर कोटशिला निवासी तूफान मुरहा के पास पहुंचाया था. फिर कतरास में अगली चोरी की फिराक में था. उसी की निशादेही पर झालदा में छापेमारी की गयी. कतरास थानेदार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से मिले सुराग से बाइक चोरी का उद्भेदन किया गया है. दोनों से अन्य कई सुराग मिले हैं. दोनों को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >