Dhanbad News: पेयजल व स्वच्छता विभाग की टीम ने किया तेलमच्चो ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण

Dhanbad News: बाघमारा विधायक ने विभाग से की थी जलापूर्ति बंद रहने की शिकायत

Dhanbad News: बाघमारा विधायक ने विभाग से की थी जलापूर्ति बंद रहने की शिकायतDhanbad News: तेलमच्चो ग्रामीण जलापूर्ति योजना से पानी की आपूर्ति बंद होने की शिकायत पर मंगलवार की शाम करीब पांच बजे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की टीम ने योजना का निरीक्षण किया. इस संबंध में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने तीन पंचायतों तेलमच्चो, लोहापट्टी व कांड्रा में जलापूर्ति ठप रहने की शिकायत की थी. विभाग की टीम दामोदर नदी स्थित इंटेकवेल पहुंच कर कर्मियों से जलापूर्ति बंद रहने की जानकारी ली. टीम में कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल, सहायक अभियंता जनार्दन सिंह, जेइ अजय रजवार सहित अन्य शामिल थे.

जल्द दुरुस्त होगी जलापूर्ति व्यवस्था

जांच टीम ने स्थानीय लोगों और कर्मियों से मिल कर योजना की स्थिति की जानकारी ली. कांड्रा के मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर महतो ने जलापूर्ति बंद रहने की जानकारी दी. इसके बाद टीम संप हाउस और फिल्टरेशन प्लांट पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. विभागीय टीम ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर सुचारू रूप से जलापूर्ति की जायेगी. तीनों पंचायतों के लोगों को पानी मिलेगा. मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर महतो ने विभाग की ओर से योजना की मेंटेनेंस और कर्मियों के वेतन भुगतान की व्यवस्था की गयी है, फिर भी जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इस दौरान आनंद दुबे, कर्मा महतो, डेगलाल महतो आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >