BIT सिंदरी में इंडक्शन कार्यक्रम का समापन, सर्जना और स्पोर्ट्स क्लब से परिचित हुए विद्यार्थी

बीआईटी सिंदरी में नए छात्रों के लिए आयोजित इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन हुआ. छात्रों को विभिन्न क्लबों और गतिविधियों से अवगत कराया गया.

सिंदरी. बीआइटी सिंदरी में नवप्रवेशित बीटेक विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2026 का रविवार को समापन हुआ. अंतिम दिन विद्यार्थियों को विभिन्न छात्र क्लबों की गतिविधियों और संस्थान में उनके योगदान से परिचित कराया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया.

सर्जना ने साहित्यिक गतिविधियों से कराया परिचित

कार्यक्रम के दौरान सर्जना का ओरिएंटेशन आयोजित किया गया. विद्यार्थियों को सर्जना की साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों, प्रमुख आयोजनों तथा संस्थान की साहित्यिक परंपरा में इसके योगदान की जानकारी दी गयी. इस दौरान काव्य-पाठ समेत अन्य साहित्यिक प्रस्तुतियां हुईं, जिसका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया.

सत्र के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों में साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति के प्रति रुचि विकसित करने का प्रयास किया गया.

स्पोर्ट्स क्लब के ओरिएंटेशन के साथ समापन

अंतिम चरण में स्पोर्ट्स क्लब का परिचयात्मक सत्र आयोजित किया गया. विद्यार्थियों को क्लब की गतिविधियों और संस्थान में खेलों के महत्व से अवगत कराया गया. स्पोर्ट्स क्लब के ओरिएंटेशन के साथ ही इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2026 का औपचारिक समापन हुआ.

ये भी पढ़ें: देवप्रभा कंस्ट्रक्शन के कार्यालय से दो लाख रुपये और दस्तावेज ले जाने का आरोप, सर्वे ऑफिसर पर केस

आयोजन में प्रो. (डॉ.) आरके वर्मा (चेयरमैन, इंडक्शन प्रोग्राम), प्रो. (डॉ.) राहुल कुमार (कन्वेनर, इंडक्शन प्रोग्राम) और प्रो. संजय पाल का सक्रिय योगदान रहा. वहीं प्रो. विजय कुमार बेसरा, डॉ. सोमनाथ साहा, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. उस्निस बनर्जी, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. कोमल कुमारी, डॉ. शबनम, स्वाती मिंज, प्रो. प्रशांत रंजन मालवीय, डॉ. निरुपमा एवं छात्र समन्वयकों का विशेष सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >