Dhanbad News: तिसरा में किशोरी ने फांसी लगा दी जान

Dhanbad News: खासकुइयां दुर्गा मंदिर के पास जीजा के घर रहती थी मृतका

Dhanbad News: झरिया के तिसरा थानांतर्गत कुइयां दुर्गा मंदिर के पास एक किशोरी मधु कुमारी (15) ने गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी. घटना की सूचना पाकर तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतका के जीजा श्रवण भुइयां ने पुलिस को बताया कि उनकी साली मधु पिछले छह वर्षों से उनके पास रह रही थी. वह केओसीपी में कार्यरत हैं. मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी. उसके दो भाई भी हैं. मृतका के पिता का निधन पहले हो गया है. उसका स्थायी निवास जीनागोरा बगान धौड़ा में है. उसने पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश की थी. मृतका जीजा श्रवण भुइयां ने बताया कि खाना खाकर देर रात बगल के कमरे में वह उनके पांच वर्षीय पुत्र के साथ सोने के लिए गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >