एसएनएमएमसीएच : बिजली के कंट्रोल पैनल में लगी आग, ओपीडी में मची अफरा-तफरी

स्वास्थ्य कर्मियों की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू, बड़ी घटना होने से बची

एसएनएमएमसीएच के ओपीडी स्थित बिजली के कंट्रोल पैनल में शनिवार को शॉट सर्किट से आग लग गयी. इससे ओपीडी में मौजूद मरीजों व उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. दोपहर लगभग 12 बजे कंट्रोल पैनल में तेज आवाज के साथ शॉट-सर्किट हुआ. इसके बाद कंट्रोल पैनल धू-धू कर जलने लगा. ओपीडी में ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्यकर्मी मौके पर मौजूद अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने में जुट गये. करीब 15 मिनट के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. बता दें कि एसएनएमएमसीएच की ओपीडी बिल्डिंग में लंबे समय से वायरिंग की मेंटेनेंस नहीं हुई है. लगभग पांच माह पूर्व भी ओपीडी स्थित पेडियाट्रिक विभाग के समीप इलेक्ट्रिक कंट्रोल पैनल में शॉट सर्किट से आग लगने की घटना हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >