Dhanbad News: डुमरिया में शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

Dhanbad News: दो घरों व दुकान में छापेमारी, 60 पेटी अवैध शराब जब्त, एक हिरासत में

Dhanbad News: कालूबथान ओपी प्रभारी नीतीश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार की दोपहर कालूबथान ओपी क्षेत्र के डुमरिया गांव में छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. पुलिस टीम ने दो घरों व एक दुकान में छापेमारी कर करीब 60 अवैध शराब शराब जब्त की है. एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

गुप्त सूचना पर कालूबथान पुलिस ने की कार्रवाई

कालूबथान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरिया में अवैध शराब खपायी जा रही है. सूचना पर पुलिस टीम ने डुमरिया के सीधा डंगाल मोड़ स्थित अमर मंडल के गल्ला दुकान में छापेमारी कर बियर जब्त किया. पुलिस ने दुकानदार अमर मंडल के पुत्र शिबू मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद शिबू की निशानदेही पर डुमरिया टोला में अमर मंडल के घर में छापेमारी कर लगभग 33 पेटी शराब (विभिन्न ब्रांडों के अंग्रेजी शराब व बियर) जब्त किया. इसके बाद डुमरिया के ही रमेश बाउरी के घर में पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस ने वहां से 27 पेटी अवैध शराब जब्त की. अधिकतर शराब की बोतल में बंगाल का स्टिकर लगा है. पुलिस ने शिबू मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इधर, चर्चा है कि निरसा के जोगीतोपा तथा टुंडी से अवैध शराब लाकर कालूबथान क्षेत्र में खपायी जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >