मुगमा. इसीएल सुरक्षा टीम व बैजना सीआईएसएफ की टीम ने शुक्रवार की देर रात साढे नौ बजे गलफरबाड़ी माझी बस्ती स्थित जंगल में छापेमारी कर अवैध कोयला लोड ट्रैक्टर जप्त किया था. दुसरे दिन शनिवार को भी टीम ने 11 बजे दोपहर में बेलचढ़ी से अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जप्त किया है. वहीं चालक मौके पर से भाग निकला. इस संबंध ने एरिया सुरक्षा अधिकारी रूपेश कुमार निश्रा ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है. साथ ही मालिक व चालक पर कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया है.
दूसरे दिन भी पकड़ाया अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर
nirsa

दूसरे दिन भी पकड़ाया अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर