मुगमा. इसीएल सिक्योरिटी टीम व बैजना सीआइएसएफ की टीम ने शुक्रवार की देर रात साढे नौ बजे गलफरबाड़ी माझी बस्ती स्थित जंगल में छापेमारी कर अवैध कोयला लोड ट्रैक्टर जब्त किया है. साथ ही मौके से पंप, जेनरेटर जब्त किया. इस संबंध ने एरिया सुरक्षा अधिकारी रूपेश कुमार निश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गलफरबाड़ी के जंगल में अवैध खनन स्थल पर छापेमारी की गयी. उक्त स्थल से अवैध खनन किया गया कोयला लोड ट्रैक्टर व अन्य सामान जब्त किया गया है. इस संबंध में संबंधित लोगों पर मामला दर्ज कराया जायेगा.
गलफरबाड़ी में अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त
मुगमा के गलफरबाड़ी जंगल में ईसीएल और सीआईएसएफ की टीम ने छापेमारी कर अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर, पंप और जेनरेटर जब्त किया है. मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है.

गलफरबाड़ी में अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त