ग्रामीणों का प्रदर्शन

धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, तेतुलमारी राजगंज रोड को किया जाम

Dhanbad News: अवैध कोयला उत्खनन और भू-धंसान के खतरे को लेकर धनबाद के तेतुलमारी स्थित दलाहीटांड़ के ग्रामीण सड़क पर उतर आए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

धनबाद से सुमन सिंह की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद के तेतुलमारी थाना अंतर्गत दलाहीटांड़ के स्थानीय ग्रामीण अवैध उत्खनन के खिलाफ सड़क पर उतरे गए और तेतुलमारी राजगंज के मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. 

टांडाबड़ी जैसी घटना की आशंका 

आक्रोशित लोगों की कहना था कि अवैध उत्खनन के कारण जमीन के नीचे से कोयला निकाल दिया जा रहा है  इससे इलाके में भी भू-धंसान की घटना हो सकती है. ग्रामीणों ने कहा कि यहां भी टांडाबड़ी की तरह घटना घटने से कोई इनकार नहीं कर सकता. हम लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन और बाघमारा सीओ के पास भी अवैध उखनन के खिलाफ गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे लगता है बीसीसीएल प्रबंधन, स्थानीय पुलिस और स्थानीय जन प्रतिनिधि की मिलीभगत से अवैध कोयला का खनन हो रहा है, जिससे भू धंसान का खतरा बना हुआ है. 

पुलिस ने की समझाने की कोशिश 

स्थानीय महिला ने कहा कि अवैध कोयला खनन में बाहरी लोग शामिल हैं. तेतुलमारी थाना की पुलिस सड़क को जाम मुक्त बनाने को लेकर महिलाओं को समझाने की कोशिश करती रही.  

घंटों जाम से राहगीर परेशान 

घंटो सड़क जाम से राहगीरों को बड़ी समस्या झेलनी पड़ी. भारी वाहनों के साथ छोटी गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा. 

आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन 

पुलिस द्वारा अवैध कोयला खनन और विस्थापन को लेकर सकारात्मक पहल करने और सुरक्षित स्थान पर बसाने के आश्वासन पर महिलाओं ने अपना आंदोलन समाप्त किया.

यह भी पढ़ें: रांची में हिनू की पीएचईडी कॉलोनी में जलमीनार से पानी का रिसाव, जल्द होगी मरम्मत

यह भी पढ़ें: खेल नगरी गुमला में स्थापना दिवस का जश्न: DC दिलेश्वर महतो संग ‘रन फॉर गुमला’ में दौड़े सैकड़ों युवा

यह भी पढ़ें: रांची में हिनू की पीएचईडी कॉलोनी में जलमीनार से पानी का रिसाव, जल्द होगी मरम्मत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >