Dhanbad News : आइआइटी ने रूस की यूनिवर्सिटी के साथ शुरू किया समर विंटर स्कूल प्रोग्राम

शोधार्थियों को खनन, भूविज्ञान और ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक स्तर का शैक्षणिक व व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है कार्यक्रम का उद्देश्य

आइआइटी आइएसएम ने सेंट पीटर्सबर्ग माइनिंग यूनिवर्सिटी, रूस के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय समर-विंटर स्कूल कार्यक्रम की शुरुआत की. जो भारत-रूस सहयोग और यूनेस्को समर्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर कॉम्पिटेंस इन माइनिंग इंजीनियरिंग एजुकेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों व शोधार्थियों को खनन, भूविज्ञान और ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक स्तर का शैक्षणिक व व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है. जून से जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत पेट्रोलियम जियोलॉजी, तेल व गैस उद्योग में वर्तमान रुझान, डिजिटल माइनिंग और खनिज संसाधन प्रबंधन विषयों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें कुल 42 छात्र-शोधार्थी भाग ले रहे हैं. इसका संचालन एप्लाइड जियोफिजिक्स विभाग के प्रो सौरभ दत्ता गुप्ता कर रहे है. साथ ही सारा आयोजन निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा व उप-निदेशक प्रो धीरेज कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >