Dhanbad News : फर्जी दस्तावेज और जालसाजी का आरोप, धनबाद थाना में मामला दर्ज

Dhanbad News : आइआइटी आइएसएम के प्रोफेसर ने लगाये गंभीर आरोप

Dhanbad News : वरीय संवाददाता, धनबाद. आइआइटी आइएसएम के प्रोफेसर डॉ अतुल कुमार वर्मा ने अपने ही पारिवारिक विवाद से जुड़े लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर पुलिस व न्यायालय को गुमराह करने, जांच प्रभावित करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रो वर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 में उनके द्वारा विशाल वर्मा, वर्षा वर्मा, राजेश वर्मा, किरण वर्मा समेत अन्य पर धोखाधड़ी, ठगी व झूठे केस में फंसाने का मामला दर्ज कराया था. धनबाद थाना में दर्ज कराए गए कांड संख्या 538/2024 में जांच के दौरान आरोप सही पाये गये थे. इसमें एक आरोपी वर्षा वर्मा की गिरफ्तारी भी हुई थी. इसके बाद से ही अभियुक्त पक्ष कथित रूप से जांच को प्रभावित करने, साक्ष्य नष्ट करने और फर्जी पहचान के सहारे जमानत लेने की साजिश रचने लगा. डॉ वर्मा ने कहा कि उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा न करने पर जान से मारने व झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जीवित व्यक्ति को मृत दिखाने का आरोप :

आरोप है कि वर्षा वर्मा द्वारा स्वयं को राजेश वर्मा की पुत्री बताते हुए उन्हें मृत दर्शाया गया, जबकि वे जीवित हैं. यही दावा धनबाद थाना में दिए गए आवेदन और लखीमपुर परिवार न्यायालय में दायर वाद में भी किया गया. इसके अलावा आधार कार्ड, विवाह निमंत्रण पत्र और अन्य दस्तावेजों में परस्पर विरोधाभासी जानकारियां सामने आयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >