Dhanbad News : गुरुकुल पब्लिक स्कूल खड़काबाद में सम्मान समारोह

Dhanbad News : गुरुकुल पब्लिक स्कूल खड़काबाद में सम्मान समारोह

Dhanbad News : गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत खड़काबाद स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के 60 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों ने वर्ष 2025-26 की इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय प्रवेश परीक्षा एवं नेतरहाट आवासीय विद्यालय आधारित चाईबासा व दुमका आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित की है. आरंभ मुख्य अतिथियों ने किया. मुख्य अतिथि गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत एवं पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान थे. विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह रहा कि राज्य स्तर की शीर्ष 17 रैंक केवल गुरुकुल के छात्रों ने प्राप्त किया. कार्यक्रम में विद्यालय के नृत्य दल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. समारोह में जीतेंद्र कुमार पाठक, पुष्पा त्रिपाठी, शिव सागर शर्मा, शमशाद आलम अंसारी, कमल किशोर, जाहिद हुसैन तथा स्कूल के सचिव एमके सिंह, अजीत कुमार, एनके बनर्जी के अलावा जय कुमार चौधरी, उत्कर्ष आनंद, अमन सिंह, बबलू मंडल, राहुल विश्वकर्मा, अमित पॉल, सोमनाथ दास, सीमा मंडल, सरस्वती कुमारी एवं संगीता देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >