विशेष संवाददाता, धनबाद.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर भूमि सुधार उप समाहर्ता सह प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को श्रीश्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय में पोस्टल बैलेट एवं होम वोटिंग के लिए राजपत्रित पदाधिकारियों तथा माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया गया. डीसीएलआर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार लोकसभा चुनाव में चुनाव कार्य व आवश्यक सेवा में लगे कर्मियों को पोस्टल बैलेट तथा 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता, 40% से अधिक दिव्यांग मतदाता, जिन्होंने होम वोटिंग का विकल्प चुना है, उन्हें होम वोटिंग की सुविधा प्रदान करनी है. वहीं जिला प्रशासन ने होम वोटिंग एवं पोस्टल बैलेट से शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया है. बताया कि सभी को मतदाता को पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी देने, मतदान के बाद पोस्टल बैलेट को मोड़ने, मतदान की गोपनीयता बरकरार रखने, वीडियो रिकॉर्डिंग करने, सीलिंग करने, पोस्टल बैलेट स्ट्रांग रूम में जमा करने, सभी तरह के प्रपत्र, लिफाफे, एनेक्सचर आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. होम वोटिंग के दौरान सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहेंगेमतदाता के घर वोटिंग कंपार्टमेंट में
लगेगा :
डीसीएलआर ने बताया कि होम वोटिंग के दौरान मतदाता का घर ही मतदान केंद्र होगा. यहां वोटिंग कंपार्टमेंट भी लगेगा. पोलिंग पार्टी के साथ सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे. होम वोटिंग के साथ पोस्टल बैलट के लिए विभिन्न फेलिसिटेशन सेंटर में प्रतिनियुक्त राजपत्रित पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया. पोस्टल बैलेट के लिए एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज, गुरु नानक कॉलेज, पुलिस लाइन, गोल्फ ग्राउंड, जैप-3 गोविंदपुर, जीआरपी, धनबाद पॉलिटेक्निक, कृषि बाजार, निरसा पॉलिटेक्निक तथा रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में फेलिसिटेशन सेंटर बनाया जाएगा. मौके पर पोस्टल बैलेट कोषांग के संजय कुमार झा, अंचल अधिकारी धनबाद शशिकांत सिंकर, जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार, अंचल अधिकारी पुटकी विकास आनंद, जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, जिला कृषि पदाधिकारी शिव कुमार राम, कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्र नाथ ठाकुर समेत कई अधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
