निरसा: निरसा स्थित भाकपा माले कार्यालय में एमपीएल के अधीनस्थ हाइवा एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई. इस दौरान त्रिपक्षीय वार्ता संपन्न किया गया. जल्द से जल्द समस्या समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया गया. बैठक में उपस्थित प्रबंधन पक्ष द्वारा समस्या समाधान का आश्वासन भी दिया गया.
क्या है मामला
वार्ता में प्रबंधन, ट्रांसपोर्टिंग कंपनी प्रतिनिधि एवं संगठन से जुड़े लोग मौजूद थे. इस दौरान अविलंब सभी कोलियरी से कोटा मुक्त करने की मांग की गई. आए दिन जिला परिवहन विभाग के द्वारा बिना कारण का एमपीएल के गाड़ियों पर फाइन किया जा रहा है. इसे लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ गुरुवार को बैठक करने का निर्णय लिया गया.
इसे लेकर टेलिफोनिक वार्ता भी हुई. ईंटोंप्लानर जीपीएस सिस्टम के मामले में विधायक श्री चटर्जी द्वारा इसकी जांच पड़ताल को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखा गया. निरसा विधानसभा क्षेत्र के सभी गाड़ियों को पासिंग करवाने का भी मांग किया गया.
जयरामपुर का बकाया भाड़ा का भुगतान करने, बेगुनीया, और गोंदुडीह का भाड़ा बढ़ोतरी, कोलियरी खर्च के नाम पर रंगदारी बंद करने, कंपनी प्रबंधन का अपना गाड़ी चलवाना बंद करने, कोयला शॉर्टेज के नाम पर पेमेंट कटौती को बंद करने की भी मांग की गई. बैठक में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उज्जवल तिवारी, अमल मिश्रा, भीम गोराई, सपन गोराई, भोलानाथ गोप, मुख्तार शेख, दुर्गादास मंडल, रकीब, इम्तियाज सहित अन्य मौजूद थे.
