Dhanbad News : हाइवा चालक को मारपीट कर किया घायल,लूटपाट

Dhanbad News : निरसा थाना क्षेत्र के भलजोड़िया भवतारिणी शमशान घाट के समीप घटी घटना

Dhanbad News :

धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के भलजोड़िया भवतारिणी शमशान घाट के समीप शनिवार की रात करीब 11 बजे हथियारों से लैस अपराधियों ने हाइवा चालक श्यामपुर निवासी बबलू महतो के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. श्री महतो गाड़ी लेकर अपना घर श्यामपुर जा रहे थे. अपराधियों ने उनके पास से चार हजार रुपये नगद समेत अन्य सामान भी लूट लिये. किसी तरह से वह अपनी जान बचाकर भागे एवं घटना की जानकारी पूर्व मुखिया वरुण चौधरी को दी. आनन-फानन में श्री चौधरी मौके पर पहुंचे एवं घायल को अस्पताल पहुंचाया. श्री चौधरी ने घटना की जानकारी निरसा थाना प्रभारी को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >