उच्च रक्तचाप हृदय व स्ट्रोक का मुख् यकारण:डॉ मंजु दास

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम शुरू

वरीय संवाददाता, धनबाद .

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (हाइपरटेंशन डे) के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने किया. जिला एनसीडी कोषांग की ओर से एक माह तक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान लोगों को उच्च रक्तचाप, उनके प्रभाव एवं रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया. एनसीडी सेल की जिला नोडल पदाधिकारी डॉ मंजु दास ने बताया कि उच्च रक्तचाप हृदय रोग और स्ट्रोक का मुख्य कारण है. यह हृदय संबंधी बीमारियों से मृत्यु का भी प्रमुख कारण है. इस वर्ष जागरूकता कार्यक्रम की थीम ””अपने रक्तचाप को सटीक रूप से मापें, इसे नियंत्रित करें, लंबे समय तक जीवित रहें!”” है. डॉ राजीव कुमार ने बताया कि अस्वस्थ व गतिहीन जीवनशैली एवं गलत खानपान उच्च रक्तचाप के मरीजों की बढ़ती संख्या का कारण है. नियमित शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ भोजन और तनाव प्रबंधन से इसकी रोकथाम की जा सकती है. जीवनशैली में थोड़ा बदलाव लाकर एवं 30 वर्ष की उम्र के बाद नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर उच्च रक्तचाप की निगरानी करते हुए अपने हृदय को स्वस्थ एवं सुरक्षित रख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >