Dhanbad News : हैवी ब्लास्टिंग के पत्थर घरों पर गिरे, ग्रामीणों ने ओपी में किया हंगामा

Dhanbad News : हैवी ब्लास्टिंग के पत्थर घरों पर गिरे, ग्रामीणों ने ओपी में किया हंगामा

Dhanbad News : लोदना क्षेत्र की जयरामपुर कोलियरी अंतर्गत मंगलवार को देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना में हैवी ब्लास्टिंग के कारण बड़े पत्थर उड़ कर जयरामपुर मुंडा पट्टी के अनुज पासवान, अनिल सिंह, अमर सिंह व कैलाश भुइयां के घरों पर जा गिरे. उससे घरों में दरार पड़ गयी. लोग बाल-बाल बचे. उसके बाद ग्रामीण अलकडीहा ओपी पहुंचे और हंगामा किया. पुलिस अधिकारी आरके सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया. ग्रामीणों ने कहा कि आउटसोर्सिंग व बीसीसीएल प्रबंधन डीजीएमएस के नियमों को पालन नहीं कर रहा है. लोग सुरक्षित स्थान पर जाने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें न भेज कर जान लेने पर तूले हैं. अंत में बीसीसीएल प्रबंधन ने बुधवार को लोदना कोलियरी में ग्रामीणों के साथ वार्ता कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया, उसके बाद मामला शांत हुआ. मौके पर सुधीर पासवान, महेश निषाद, बबलू यादव, शंभु पासवान, रंजन सिंह, अमर सिंह, चंदन सिंह, सन्नी ठाकुर अलकडीहा ओपी पहुंचे और एसआइ आरके सिंह से मिले. आरके सिंह फोन से पीओ अरुण कुमार पांडेय से बात की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >