Dhanbad News : कुमारधुबी बाजर जाने वाली सड़क के दोनों किनारे लगा कचरा का ढेर

Dhanbad News : कुमारधुबी बाजर जाने वाली सड़क के दोनों किनारे लगा कचरा का ढेर

Dhanbad News : कुमारधुबी बाजार से निकलने वाले कचरे का निष्पादन सही तरीके से किये जाने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण न्यू रोड में सड़क के दोनों किनारे कचरा का ढेर लग गया है. इसके कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है. कुमारधुबी बाजार से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तरीके से लाखों रुपये की आय प्रतिदिन विभिन्न विभागों को आय होती है, लेकिन बाजार व्यवस्थित हो इस पर किसी का ध्यान नहीं है. यदि पानी पड़ जाए तो बाजार के मुख्य रास्ते पर चलना मुश्किल हो जायेगा. गंदगी के संबंध में पंचायत की मुखिया चंचल देवी ने बताया कि इसके लिए फंड नहीं है, बावजूद समय-समय पर जेसीबी व ट्रैक्टर के माध्यम से साफ सफाई करवायी जाती है, लेकिन इसका कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है. कहा कि बाजार समिति के अधिकारी से इस संबंध में बात हुई है. कचरा की सफाई का आश्वासन समिति ने दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >