Dhanbad News : गुरुदास चटर्जी की शहादत सभा में भाग लेने का निर्णय

Dhanbad News : गुरुदास चटर्जी की शहादत सभा में भाग लेने का निर्णय

Dhanbad News : खरखरी में मंगलवार को भाकपा माले बाघमारा प्रखंड की बैठक राजेश कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने 14 अप्रैल को देवली में आयोजित गुरुदास चटर्जी के शहादत सभा में बाघमारा से ज्यादा से ज्यादा लोगों के भाग लेने की अपील की गयी. साथ ही खरखरी में बाबा साहेब की जयंती तथा बोकारो में माले के राज्यस्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में भाग लेने पर विचार-विमर्श किया गया. बाद में सीआइएसएफ द्वारा बोकारो में विस्थापितों पर हुई लाठी चार्ज में हुई प्रेम कुमार महतो की मौत को हत्या बताते हुए घटना की भर्त्सना की गयी. बैठक में शेख रहीम, गोपाल महतो, याकूब अंसारी, वंशी महतो, मो ताजमुल, शेरव कलाम, रामेश्वर रवानी, शेख सिद्दीक, संदीप मिश्रा, सुभाष बाउरी, संजीव कुमार महतो, योगेश महतो, शेख जुमेर अली, शेख अनवर, संजय चौहान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >