संवाददाता, धनबाद.
भगवान महावीर की जयंती रविवार को धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर जिले भर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और शोभा यात्रा निकाली गयी. दिगंबर जैन समाज के लोगों ने प्रातः भगवान मंदिर में महावीर भगवान का पूजन, अभिषेक, शांतिपूर्ण धारा कर विश्व शांति की प्रार्थना की.
भगवान को रथ पर विराजमान कर निकाली शोभा यात्रा:
मटकुरिया दिगंबर जैन मंदिर से भगवान को रथ पर विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में संजय कुमार व मनोज कुमार कुबेर बने थे. वहीं सुभाष चंद जैन सारथी बने थे. इसमें प्रमुख रूप से शाेंकमाल कुमार भी शामिल थे. वहीं महिलाएं जयकारा लगाते हुए चल रही थीं. शाेभा यात्रा बैंक मोड़ तक गयी. शोभा यात्रा के वापस जैन श्री मंदिर पहुंचने पर भगवान का अभिषेक करके शांति धारा की गयी किया. इस दौरान जियो और जीने दो व अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया गया. मौके पर अमित जैन, संदीप जैन, गीता जैन, दीप्ति जैन, बबिता, वंदना, सुषमा जैन, ज्योति, सोनू जैन, ललिता जैन, बिता जैन ने प्रमुख भूमिका निभायी.
श्वेतांबर जैन संघ ने भी निकाली रथ यात्रा:
महावीर जयंती पर श्री धनबाद जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ तथा श्री धनबाद श्वेतांबर स्थानकवासी जैन संघ ने संयुक्त रूप से रथ यात्रा निकाली. रथ यात्रा जोड़ाफाटक स्थित जेठी बाई स्थानकवासी उपाश्रय से शुरू होकर पुराना बाजार पानी टंकी, बैंक मोड़ होते हुए शास्त्रीनगर स्थित श्री शीतलनाथ जैन देरासर पहुंची. जहां सामूहिक पूजा अर्चना की गयी. मौके पर दोनों संघ के ट्रस्टी दिनेश चंद्र दोशी व अशोक भाई संघवी, अध्यक्ष दीपक रामानी व महेन्द्र संघवी, सचिव संजय शेठ व राहुल माटलिया, पुष्पा बेन वोरा, नीता बेन दोशी, भावना बेन रामानी, हंसा बेन संघवी, रिटा जैन, प्रफुला कोठारी, पुनिता दोशी, हिना संघवी, प्रतिमा शाह, कल्पना शेठ, श्वेता माटलिया, रीना वोरा, रीना दोशी, उर्वी शाह, हिरल दोशी, योगिता शेठ, ज्योति शाह, भारती शाह, नेहा बेन माटलिया, निशा मोरबिया, जयश्री कोठारी, रोशनी संघवी, मित्तल दोशी, चेतन दोशी, हितेन संघवी, निलेश दोशी, विरेश दोशी, भूपेश संघवी, नितिन कोठरी आदि थे.
दिगंबर जैन मंदिर से निकली शोभा यात्रा:
दिगंबर जैन मंदिर धैया मंदिर से भी भगवान महावीर को पालकी पर विराजमान कर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. इस दौरान पूरा इलाका जयघोष से गूंज उठा. शाेभा यात्रा धैया कोरंगा बस्ती के पास से वापस लौटी. मौके पर संजय गोडा, सुशील, विनीत जैन, वरुण गोडा, सपना जैन, श्रृष्टि जैन, भारती जैन, स्वाति जैन आदि मौजूद थे.