Dhanbad News: सरकारी बॉडीगार्ड नहीं चलायेंगे वाहन, आदेश जारी

Dhanbad News: धनबाद एसएसपी ने जारी किया निर्देश

Dhanbad News: धनबाद एसएसपी ने जारी किया निर्देश

Dhanbad News: अंगरक्षक के रूप में तैनात पुलिस जवान अब वाहन नहीं चलायेंगे. एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को निर्देश जारी किया है. जारी निर्देश में कहा गया है कि जो भी पुलिस जवान अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किये गये हैं, वे किसी का वाहन नहीं चलायेंगे. धनबाद में लगभग 150 पुलिस जवान अंगरक्षक के रूप में तैनात हैं. हालांकि, निरीक्षण में यह देखा गया कि कई बार अंगरक्षक अपनी ड्यूटी छोड़कर वाहन चलाते रहते हैं. इससे उच्च पदाधिकारियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

अंगरक्षक सिर्फ सुरक्षा सुनिश्चित करें

एसएसपी के पत्र में स्पष्ट निर्देश है कि अंगरक्षक का कार्य केवल सुरक्षा सुनिश्चित करना है, वाहन चलाना नहीं है. पत्र में निर्देश दिया गया है कि यदि भविष्य में कोई भी अंगरक्षक वाहन चलाते हुए पाये गये, तो उनके खिलाफ कठोर आनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. साथ ही, किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी अंगरक्षक पर होगी, जिसने वाहन चलाया.

क्या है मानक

अधिकारियों के अनुसार, यह कदम सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए उठाया गया है. अंगरक्षक का कार्य सुरक्षा में तैनात रहना होता है, न कि वाहन चलाना. एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >