Dhanbad News: झारखंड मोड़ के पास आठ लेन पर फिर बना गोफ

Dhanbad News: 11वीं बार धंसी सड़क, विभाग ने देर शाम भराई का काम शुरू किया

Dhanbad News: 461.90 करोड़ की लागत से बनी धनबाद-कांको आठ लेन सड़क अब लोगों के लिए सुविधा से ज्यादा चिंता का कारण बनती जा रही है. झारखंड मोड़ के पास एक बार फिर सड़क धंस गयी. यह सड़क के धंसने की 11वीं घटना है. इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी पर सवालउठ रहे हैं. चार अक्तूबर 2024 को इस आठ लेन सड़क का उद्घाटन किया गया था. उम्मीद थी कि शहर को जाम से राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा, लेकिन उद्घाटन के दूसरे दिन असर्फी के पास सड़क पर गोफ बन गया. इसके बाद से सड़क धंसने की घटनाएं लगातार हो रही हैं. इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर कुछ दिनों में सड़क कहीं न कहीं धंस रही है. लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा. इधर, विभाग की ओर से देर शाम गोफ की भराई का काम शुरू कर दिया गया है.

राइजिंग पाइप में लीकेज से नीचे धंस रही मिट्टी

विशेषज्ञों के अनुसार सर्विस लेन के नीचे से गुजर रही राइजिंग पाइप इस समस्या की बड़ी वजह बन रही है. पाइप में लीकेज या ज्वाइंट ढीले होने से पानी का रिसाव होता है, जिससे नीचे की मिट्टी में पानी के रिसाव से सड़क धंस रही है. बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं से साफ है कि सिर्फ मरम्मत से काम नहीं चलेगा, बल्कि तकनीकी जांच और स्थायी समाधान की जरूरत है. वरना यह सड़क आने वाले समय में और बड़े हादसों का कारण बन सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >