Dhanbad News: प्रेमिका ने बरवाअड्डा थाना में दर्ज करायी शिकायत

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ में प्रेम-प्रेमिका का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग रविवार को फिर भिड़ गये.

तूल पकड़ता जा रहा है भेलाटांड़ का प्रेम प्रसंग का मामला

बरवाअड्डा.

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ में प्रेम-प्रेमिका का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग रविवार को फिर भिड़ गये. देर शाम तक दोनों पक्षों के लोग थाना में जमे रहे. इस संबंध में प्रेमिका ने बरवाअड्डा थाना में प्रेमी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में प्रेमिका ने कहा है कि दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है. प्रेमी हमेशा वीडियो काल व चैटिंग कर मुझसे बात करता था. शनिवार की शाम प्रेमी घर आया, तो उसे मेरे परिजनों ने देख लिया. फिर प्रेमी ने परिजनों से कहा कि वह शादी करना चाहता है. फिर उसने मेरे मांग में सिंदूर डाल दिया. वह लगातार शादी का प्रलोभन देकर मुझसे शारीरिक संबंध बना रहा था. अब वह अपने परिजनों के दबाव में आकर शादी करने से इनकार कर रहा है. वह मेरी निजी तस्वीर व वीडियो बनाकर सोशल साइट में डालने की धमकी भी दे रहा है.

फेसबुक के माध्यम से हुई थी दोस्ती

वहीं प्रेमी ने कहा कि उससे फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी. उसके बुलाने पर वह घर पहुंचा तो घरवालों व ग्रामीणों ने पकड़ कर मारपीट की और जबरन प्रेमिका की मांग में सिंदूर डलवा दिया. वह शादी नहीं करना चाहता है. प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस को कॉल रिकार्ड, मोबाइल चैटिंग, प्रेमी, प्रेमिका का आपत्तिजनक फोटो आदि सबूत सौंपा है. पुलिस ने प्रेमिका के आवेदन पर केस दर्ज कर प्रेमी युवक को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >