Dhanbad News : साल में एक बार जरूर करायें आंखों की जांच : डॉ दिलीप कुमार

Dhanbad News : साल में एक बार जरूर करायें आंखों की जांच : डॉ दिलीप कुमार

Dhanbad News : न्यू एंजेल्स होम स्कूल में शनिवार को नेत्र रोग जागरूकता व नेत्र जांच कार्यकम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य मो आफताब आलम व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया के डॉ दिलीप कुमार द्वारा केक काटकर किया गया. डॉ दिलीप कुमार ने कहा कि आज दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो जानकारी के अभाव में दृष्टि दोष से पीड़ित हैं, या जिनके पास चश्मे लेने तक की पहुंच नहीं है. दृष्टिहीनता शिक्षा, रोज़गार, दैनिक गतिविधियों व सामाजिक मेलजोल सहित जीवन की हर पहलू पर दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ती है. साल में एक बार अपनी आंखों की जांच जरूर करवानी चाहिए, ताकि समय रहते अंधेपन के कारणों का उपचार किया जा सके. जिनके परिजनों को मोतियाबिंद है. पैसे के अभाव में वो अपना ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे हैं, वैसे लोग सदर अस्पताल धनबाद में मुफ्त में ऑपरेशन करवा सकते हैं. कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मो आफताब आलम, जैनब ख़ानम, दिलीप कुमार गुप्ता आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >