Dhanbad News : गेल गैस ने शुरू की पाइपलाइन की टेस्टिंग, जल्द होगा ट्रायल

Dhanbad News : शहर के 12 हजार से अधिक घरों में हो चुका है कनेक्शन, कुसुम बिहार व सूर्या हाइलैंड सोसाइटी में होगा ट्रायल

Dhanbad News : शहर के 12 हजार से अधिक घरों में हो चुका है कनेक्शन, कुसुम बिहार व सूर्या हाइलैंड सोसाइटी में होगा ट्रायल

Dhanbad News : गेल गैस धनबाद ने शहर में पाइपलाइन के जरिये गैस सप्लाइ करने के लिए सोमवार से पाइपलाइन की टेस्टिंग की. पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी दीक्षा इंटरप्राइजेज ने गोल बिल्डिंग मोड़ समेत अलग-अलग जगहों पर मेन पाइपलाइन की टेस्टिंग की है. टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शहर में ट्रायल के रूप में कुछ घरों में गैस की सप्लाई शुरू की जायेगी. इसमें लगभग दो माह लगेंगे. शहर के कुसुम विहार व बलियापुर रोड स्थित सूर्या हाइलैंड सोसाइटी में पाइप लाइन से गैस आपूर्ति का ट्रायल शुरू किया जायेगा.

12 हजार से अधिक घरों में हो चुका है कनेक्शन

शहर के लगभग साढ़े 12 हजार से अधिक घरों में गेल गैस द्वारा कनेक्शन देने का काम पूरा किया जा चुका है. शहर के लोग बस सप्लाइ मिलने का इंतजार है. साल के अंत तक नियमित गैस सप्लाई शुरू हो जायेगी. जानकारी के अनुसार धोकरा में अभी पाइपलाइन बिछने का रुका हुआ है. वर्तमान में गैस सप्लाइ सिंदरी में हो रही है. इसकी 52 रुपए प्रति एससीएम ली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >