वरीय संवाददाता, धनबाद,
धनबाद शहर से सटे दामोदरपुर में प्रस्तावित नगर वन को पूरा करने के लिए धनबाद वन विभाग ने बीसीसीएल से सहयोग मांगा है. इस नगर वन का निर्माण केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की योजना के तहत किया जा रहा है. दामोदरपुर में इसके लिए 9.5 हेक्टेयर वन भूमि चिह्नित की गयी है. इसके निर्माण का मुख्य उद्देश्य शहरी के पास जंगल को लाना है, ताकि लोग प्रकृति के करीब आ सकें. यहां पौधारोपण के साथ जाॅगिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक तथा अलग-अलग वाटिकाएं बनायी जायेंगी. अभी तक वन में जैव-विविधता के संरक्षण के लिए दूरदराज के जंगली क्षेत्रों पर ही ध्यान दिया जाता रहा है, लेकिन बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए केंद्र सरकार ने शहरी क्षेत्रों में करीब ही जैव-विविधता संरक्षण के लिए शहरों में वन लगाने का निर्णय लिया है.नगर वन में यह होगा खास
चारों ओर से नगर वन की फेंसिंग की जायेगी.
– स्थानीय प्रजाति के पौधे व झाड़ियां लगायी जायेगी. – थीम आधारित पौधारोपण के जरिए स्मृति वन व नक्षत्र वन बनाये जायेंगे.– जैव-विविधता के लिए सभी प्रकार के सजावटी, झाड़ियां, बेलदार, औषधीय, पुष्प व फलों के पौधे लगाये जायेंगे. – रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था होगी.
– पेयजल, बेंच, फुटपाथ, जागिंग और साइकिल ट्रैक बनाया जायेगा. – जागरूक करने के लिए कियाेस्क, डिस्प्ले बोर्ड, साइनेज लगाया जाएगा.इस वर्ष 4.5 लाख पौध रोपण का लक्ष्य
इस वर्ष मानसून में धनबाद में 4.5 लाख पौध रोपण का लक्ष्य रखा गया है. यह लक्ष्य धनबाद वन प्रमंडल ने रखा है. यह जानकारी डीएफओ विकास पालीवाल ने दी. उन्होंने बताया पौधरोपण के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गयी है.कोट
बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में भी जैव-विविधता संरक्षण आवश्यक हो गया है. इसी उद्देश्य के साथ शहरों में केंद्र सरकार की योजना के तहत नगर वन बनाया जा रहा है. धनबाद में इसका निर्माण बीसीसीएल से सहयोग मांगा गया है. इस दिशा जल्द ही काम को आगे बढ़ाया जायेगा.विकास पालीवाल,
जिला वन पदाधिकारीडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
