महेशपुर. सरस्वती छात्र क्लब महेशपुर न्यू क्वार्टर के तत्वावधान में रविवार को महेशपुर फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों के साथ स्थानीय खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह देखा गया.
उद्घाटन समारोह की शुरुआत खिलाड़ियों के परिचय से हुई. इसके बाद मधुबन थानेदार शुभम कुमार, गोरचंद बाउरी, दिनेश महतो, हरि साव और टिंकू प्रसाद साव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं.
उद्घाटन मैच में बुदोरा की टीम ने मारी बाजी
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला लायंस क्लब बुदोरा और राजवंशी क्लब देवघरा के बीच खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया. रोमांचक मुकाबले में लायंस क्लब बुदोरा ने एक गोल के अंतर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की.
ये भी पढ़ें: चापापुर ओसीपी में CISF की कार्रवाई के बाद हंगामा, 5 घंटे तक जवानों को घेरे रहे ग्रामीण
आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 40-40 मिनट के होंगे. अगले तीन दिनों तक महेशपुर फुटबॉल मैदान में फुटबॉल का रोमांच जारी रहेगा. प्रतियोगिता को लेकर आसपास के इलाकों के खिलाड़ियों और दर्शकों में भी उत्साह है.
ये रहे मौजूद
उद्घाटन कार्यक्रम में अजय लाला, अभिषेक महतो, काली शर्मा, रवि शंकर रजवार, सूरज सिंह, प्रकाश कुमार, रोहित रजवार, राहुल रजवार, दीपक रजवार, सूरज रजवार, रोहित सिंह, मिथलेश रजवार, मनोज रजवार और राजकुमार यादव समेत सरस्वती छात्र क्लब के सदस्य, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.
